Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mukesh और Nita Ambani ने रतन टाटा को किया याद, रिलायंस इंडस्ट्री के कार्यक्रम में दी श्रद्धांजलि

October 16, 2024

Mukesh और Nita Ambani ने रतन टाटा को किया याद, रिलायंस इंडस्ट्री के कार्यक्रम में दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं एमडी मुकेश अंबानी और रिलायंस फाऊंडेशन की फाऊंडर व चेयरपर्सन नीता अंबानी ने दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित की। नीता अंबानी ने उन्हें भारत का महान सपूत कहा और कहा कि वे एक दूरदर्शी उद्योगपति और परोपकारी व्यक्ति थे, जिन्होंने हमेशा समाज की भलाई के लिए काम किया। ये श्रद्धांजलि रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा हर साल आयोजित होने वाले दिवाली डिनर के दौरान दी गई। अंबानी परिवार के अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज के हजारों कर्मचारी मौजूद थे। समारोह में 1 मिनट का मौन धारण कर रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रतन टाटा का 9 अक्तूबर 2024 को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया था। वह 86 साल के थे। रतन टाटा को देश का सबसे लोकप्रिय उद्योगपति कहा जाता था। समारोह को संबोधित करते नीता अंबानी ने कहा कि 4 दिन पहले हमने भारत के एक महान पुत्र को खो दिया। रतन टाटा के निधन ने हम सबको भारी दुख से भर दिया, वह मेरे ससुर, मुकेश (अंबानी) और हमारे परिवार के प्रिय मित्र थे। वह आकाश अंबानी के मैंटॉर भी थे, वह एक दूरदर्शिता वाले उद्योगपति और परोपकारी थे, जिन्होंने हमेशा समाज की भलाई के लिए काम किया। उन्होंने वहां मौजूद सभी लोगों से खड़े होकर रतन टाटा के सम्मान में 1 मिनट का मौन धारण करने का आग्रह किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें