Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

भगवान वाल्मीकि जयंती पर आज निकलेगी शोभा यात्रा, ये रास्ते रहेंगे बंद, पढ़ें ट्रैफिक रूट

October 16, 2024

भगवान वाल्मीकि जयंती पर आज निकलेगी शोभा यात्रा, ये रास्ते रहेंगे बंद, पढ़ें ट्रैफिक रूट

जालंधर : पंजाब के जालंधर में भगवान वाल्मीकि महाराज की जयंती पर आज शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में मुख्य रूप से राज्य के सीएम भगवंत सिंह मान, मंत्री मोहिंदर भगत और कई विधायकों समेत वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।कमिश्नरेट पुलिस की ट्रैफिक विंग ने इसके लिए कड़े इंतजाम किए हैं। एक दिन पहले ही पुलिस ने पूरे शहर में शोभायात्रा का रूट प्लान जारी कर दिया था।

बता दें कि शोभायात्रा के चलते कई सड़कें बंद कर दी गई हैं और कई जगहों से ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। यह बंद रात करीब 10 बजे तक जारी रहेगा। आपको बता दें कि भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी की ओर से जयंती के उपलक्ष्य में शहर में यह शोभायात्रा निकाली जा रही है।

जालंधर ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी किया गया रूट प्लान।

जुलूस का रूट प्लान

जुलूस प्राचीन मंदिर अली मोहल्ला से शुरू होकर भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक), लवकुश चौक, भगत सिंह चौक, पंजपीर चौक, खिंगरा गेट, अड्डा होशियारपुर चौक, मेन हीरां गेट, शीतला मंदिर मोहल्ला, वाल्मीकि गेट, पटेल चौक, सब्जी मंडी चौक, बस्ती अड्डा चौक से होते हुए अली मोहल्ला पहुंचेगा। ऐसे में ये सभी मार्ग सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक यातायात के लिए बंद रहेंगे।

जालंधर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से जारी प्लान के अनुसार नकोदर चौक, स्काईलार्क चौक, परिंदा चौक, पीएनबी चौक, प्रेस क्लब चौक, नामदेव चौक, शास्त्री मार्केट चौक, प्रताप बाग, शहीद भगत सिंह चौक, अड्डा होशियारपुर चौक, इकहरी पुल, होशियारपुर रोड, अड्डा होशियारपुर गेट, टांडा चौक, टांडा गेट, गोपाल नगर टी-प्वाइंट, सब्जी मंडी चौक, मां लक्ष्मी मंदिर, पटेल चौक, बस्ती अड्डा चौक, शक्ति नगर और फुटबॉल चौक समेत अन्य चौकों से यातायात डायवर्ट किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें