Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Big Breaking: विधायक दल की बैठक में नाम पर लगी मुहर, Nayab Saini ही होंगे हरियाणा के अगले मुख्यमंत्री

October 16, 2024

Big Breaking: विधायक दल की बैठक में नाम पर लगी मुहर, Nayab Saini ही होंगे हरियाणा के अगले मुख्यमंत्री
पंचकूला (हरियाणा) :  हरियाणा में राज्य विधायक दल का नेता चुनने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित विधायकों की आज बुधवार को पार्टी कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में नायब सिंह सैनी के नाम पर मुहर लगी हैं। नायब सिंह सैनी ही हरियाणा के अगले मुख्यमंत्री हाेंगे। विधायक दल  की बैठक में सर्वसम्मती से यह फैसला लिया गया हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव राज्य विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में बैठक में भाग लिया। बैठक में विधायकों में राम कुमार गौतम, श्रुति चौधरी, अनिल विज, कृष्ण लाल पंवार, मूल चंद शर्मा, अरविंद शर्मा और देवेंद्र अत्री और अन्य के नाम शामिल हैं।

बता दें, मार्च महीने में मनोहर लाल खट्टर की जगह हरियाणा के मुख्यमंत्री बने नायब सिंह सैनी राज्य विधानसभा चुनावों में भाजपा के मुख्यमंत्री पद का चेहरा थे और उनके मुख्यमंत्री पद के लिए चुने जाने की पूरी संभावना थी। हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आठ अक्टूबर को घोषित किए गए। राज्य में भाजपा ने तीसरी बार जीत हासिल की है। राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 48 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस ने 37 सीटें प्राप्त की हैं।
शपथ ग्रहण समारोह कल यानि बृहस्पतिवार को होगा। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें