Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जोगिंद्रनगर में मुख्यमंत्री करेंगे 70 करोड़ के उद्घाटन व शिलान्यास

October 16, 2024

जोगिंद्रनगर में मुख्यमंत्री करेंगे 70 करोड़ के उद्घाटन व शिलान्यास

प्रदेश मुख्यमंत्री का जोगिंद्रनगर विधानसभा में पहले विकासात्मक दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है वहीं प्रशासन सहित सभी विभागों ने भी कमर कस ली है। टूअर के अनुसार प्रदेश मुख्यमंत्री वीरवार को 11 बजे डोहग हैलीपैड में लैंड करेंगे उसके बाद लोक निर्माण विश्राम गृह के रवाना होंगे। उसके लोक निर्माण विभाग 3 उद्घाटन व 1 शिलान्यास तथा तथा जल शक्ति विभाग के भी 3 शिलान्यास व 1 उद्घाटन करने के बाद रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। सभी की कुल लागत लगभग 70 करोड़ है। प्रदेश मुख्यमंत्री का रात्रि ठहराव भी जोगिंद्रनगर में है तथा शुक्रवार को सुबह 10ः40 पर कुल्लू के लिये उड़ान भरेंगे वहीं कांग्रेस के नेताओं सहित विभागों के तोरण द्वारा सज गये हैं वहीं पंडाल भी अंतिम रूप में है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें