Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

देश का निर्यात सितंबर में मामूली बढ़ौतरी के साथ 34.58 अरब डॉलर पर

October 16, 2024

देश का निर्यात सितंबर में मामूली बढ़ौतरी के साथ 34.58 अरब डॉलर पर

नई दिल्ली: देश के वस्तु निर्यात में 2 महीने की गिरावट के बाद सितंबर में मामूली बढ़त दर्ज की गई है। सितंबर में निर्यात 0.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ 34.58 अरब डॉलर पर पहुंच गया, वहीं व्यापार घाटा कम होकर 20.78 अरब डॉलर रह गया। बुधवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार सितंबर में आयात 1.6 प्रतिशत बढ़कर 55.36 अरब डॉलर हो गया, जो सितंबर, 2023 में 54.49 अरब डॉलर था। समीक्षाधीन महीने में व्यापार घाटा (आयात तथा निर्यात के बीच का अंतर) 20.8 अरब अमरीकी डॉलर रहा। अगस्त में यह 10 महीने के उच्चतम स्तर 29.65 अरब अमरीकी डॉलर पर पहुंच गया था। भारत के वस्तु निर्यात में अगस्त माह में सालाना आधार पर 9.3 प्रतिशत और जुलाई में 1.2 प्रतिशत की गिरावट आई थी। चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में निर्यात एक प्रतिशत बढ़कर 213.22 अरब डॉलर हो गया, जबकि आयात 6.16 प्रतिशत बढ़कर 350.66 अरब डॉलर रहा।

वित्त वर्ष की पहली छमाही में व्यापार घाटा 137.44 अरब डॉलर रहा। वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने बताया कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद सितंबर और इस वित्त वर्ष के पहले 6 महीने में निर्यात में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई है। निर्यात को बढ़ावा देने वाले महत्वपूर्ण कारकों में इंजीनियरिंग, रसायन, प्लास्टिक, औषधि, तैयार (रेडिमेड) वस्त्र और इलैक्ट्रॉनिक शामिल हैं। बर्थवाल ने कहा, ‘वैश्विक कठिनाइयों के बावजूद हमने अच्छा प्रदर्शन किया है।’ सोने का आयात सितंबर में बढ़कर 4.39 अरब डॉलर हो गया, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 4.11 अरब डॉलर था।

ये भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2026 Date: आज है भौम प्रदोष व्रत… जानिए सही पूजा विधि और मुहूर्त

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें