Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

Gold Price : करवा चौथ पर पत्नियों को गहना गिफ्ट करना पड़ेगा महंगा, सोने का दाम आसमान पर

October 18, 2024

Gold Price : करवा चौथ पर पत्नियों को गहना गिफ्ट करना पड़ेगा महंगा, सोने का दाम आसमान पर

नई दिल्ली। मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किए जाने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत 389 रुपये की तेजी के साथ 77,496 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। सोने का वायदा भाव दिन के कारोबार में 77,667 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 389 रुपये यानी 0.5 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,496 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

इसमें 14,973 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विषेकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,706.81 डॉलर प्रति औंस हो गया।\

ये भी पढ़ें: राज्यसभा सांसद संत सीचेवाल का बड़ा बयान, कहा- मुझे भी मिला था पार्टी छोड़ने का ऑफर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें