Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Salman Khan के पिता Salim Khan का बड़ा बयान, कहा- मेरा बेटा माफी नहीं मांगेगा क्योंकि…

October 19, 2024

Salman Khan के पिता Salim Khan का बड़ा बयान, कहा- मेरा बेटा माफी नहीं मांगेगा क्योंकि…

मुंबई : बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकियां मिली रही है। धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताया है। इसी के बीच सलमान खान के पिता सलीम खान सलिम खान का बयान सामने आया हैं, जिसमें उन्हाेंने कहा हैं, कि मेरा बेटा माफी नहीं मांगेगा क्योंकि, आज तक मेरे बेटे ने कॉकरोच तक नहीं मारा, उसने काले हिरण की हत्या नहीं की हैं। न ही सलान खान के पास काेई बंदूक थी। हमारा परिवार हिंसा में विश्वास नहीं करता।

सलीम खान ने कहा कि सलमान खान जानवरों से बहुत प्यार करते हैं, वो किसी जानवर का हत्या नहीं कर सकते। सलमान खान माफी नहीं मांगेंगे, क्योंकि उन्होंने कोई गुनाह नहीं किया है।

May be an image of 2 people and text

बता दें, कुछ दिन पहले सलमान खान काे धमकी मिली थी, जिसमें उक्त व्यक्ति ने 5 करोड़ की मांग की और कहा कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो सलमान खान की हालत बाबा सिद्दीकी से भी खराब होगी। मुंबई पुलिस मैसेज भेजने वाले का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

सलमान के करीबी दोस्त और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को हत्या कर दी गई थी। इसके बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने ली थी। अब बाबा की हत्या के 6 दिन बाद मुंबई पुलिस को सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें