Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

ऑस्ट्रेलिया जा रही भारत-A टीम में Ishan Kishan की वापसी, Gaikwad कर सकते हैं कप्तानी

October 20, 2024

ऑस्ट्रेलिया जा रही भारत-A टीम में Ishan Kishan की वापसी, Gaikwad कर सकते हैं कप्तानी

नई दिल्ली: ऋतुराज गायकवाड़ के अलावा 15 सदस्यीय टीम में अन्य ओपनिंग बल्लेबाजों में अभिमन्यु ईश्वरन और साई सुदर्शन को भी शामिल किया गया है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टैस्ट टीम में एक रिजर्व ओपनर की आवश्यकता हो सकती है, क्योंकि रोहित निजी कारणों से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले 2 मैचों में से एक को मिस कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ भारतीय ए टीम का यह दौरा कुछ खिलाड़ियों को बैकअप के रूप में भारत की टैस्ट टीम में शामिल होने का अच्छा मौका दे सकता है। देवदत्त पडिक्कल, बी इंद्रजीत और रिकी भुई इंडिया ए टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज होंगे। अभिषेक पोरेल और इशान किशन टीम में विकेटकीपर के तौर पर शामिल किए गए हैं। नीतीश कुमार रेड्डी, तनुष कोटियन और मानव सुथार टीम के ऑलराऊंडर होंगे। मुकेश कुमार, नवदीप सैनी, ख़लील अहमद और यश दयाल को टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण में शामिल किया गया है। 29 वर्षीय ईश्वरन पहले भी 2022 में बंगलादेश दौरे पर भारत की टैस्ट टीम का हिस्सा रह चुके हैं। साथ ही इस घरेलू सीज़न में शानदार फॉर्म में हैं। इंडिया ए की टीम 31 अक्तूबर से मैकॉय में और 7 नवंबर से मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ चार दिवसीय मैच खेलेगी। इसके बाद वे 15 से 17 नवंबर के बीच पर्थ में भारतीय टीम के खिलाफ एक वार्म-अप मैच खेलेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें