Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Delhi Pollution: दिल्ली में जहरीली होने लगी हवा, पर्यटकों को हो रही सांस लेने में तकलीफ, प्रदूषण पर मंत्री ने कही ये बात

October 20, 2024

Delhi Pollution: दिल्ली में जहरीली होने लगी हवा, पर्यटकों को हो रही सांस लेने में तकलीफ, प्रदूषण पर मंत्री ने कही ये बात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में प्रदूषण की वजह से लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी है। प्रदूषण से बचाव के लिए लोगों ने मास्क लगाना शुरू कर दिया है। मीडिया से बातचीत के दौरान रविवार को अमेठी निवासी सिमरनजीत सिंह ने कहा, ‘वह अमेठी से दिल्ली आए हैं। लेकिन, यहां पर बढ़ते प्रदूषण की वजह से उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है। जुकाम, बुखार और खांसी हो रही है। प्रदूषण से बचाव के लिए मास्क लगाया है। ‘उन्होंने बताया कि वह यहां अमेठी से गुरुद्वारा दर्शन करने के लिए आए थे। लेकिन, यहां की स्थिति देख मन बहुत ही दुखी हो गया।

ज्ञात हो कि राजधानी में बढ़ते प्रदूषण को लेकर दिल्ली सरकार 21 सूत्रीय विंटर एक्शन प्लान पर काम कर रही है। हालांकि, दिल्ली की हवा लगातार खराब श्रेणी में है। पटपड़गंज में एक्यूआई 290, ओखला फेज-2 में 250, आनंद विहार में 445, विवेक विहार में 300 दर्ज किया गया है।

दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने हाल ही में कहा था, ‘दिल्ली सरकार द्वारा 7 अक्टूबर से धूल प्रदूषण के खिलाफ एंटी डस्ट अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अब तक 523 टीमों ने 2764 निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया है और 17.40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। एंटी डस्ट अभियान की ग्रीन वॉर रूम से लगातार निगरानी की जा रही है। निर्माण स्थलों पर धूल से संबंधित 14 नियमों को लागू करना जरूरी है, नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।‘

इसके अलावा ग्रैप-1 लागू कर दिया गया है। वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और गोपाल राय ने दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की थी। दिल्ली सरकार ने दिल्ली के लोगों से अपील की है कि वह पटाखे न जलाएं, कहीं पर भी प्रदूषण होने की जानकारी मिलती है तो ग्रीन दिल्ली ऐप पर सूचना दें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें