Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

DRDO अफसर से चेन स्नेचिंग, पत्नी को दिया धक्का, शिकायत के लिए लगा रहे पुलिस के चक्कर

October 21, 2024

DRDO अफसर से चेन स्नेचिंग, पत्नी को दिया धक्का, शिकायत के लिए लगा रहे पुलिस के चक्कर

गाजियाबाद। गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में भारत सरकार के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के एक अफसर के साथ बदमाशों ने चेन स्नेचिंग की, इस दौरान उनकी पत्नी को धक्का भी दिया, इससे वह चोटिल हो गईं। इसके बाद डीआरडीओ अफसर ने चौकी और थाने के कई चक्कर लगाए। फिलहाल पुलिस अब इस मामले की जांच करने की बात कर रही है। डीआरडीओ के अफसर से गाजियाबाद में बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली। बदमाशों ने अफसर की पत्नी को धक्का दे दिया। इससे वो सड़क पर गिरकर चोटिल हो गईं। भरे बाजार वारदात कर बदमाश आसानी से भाग निकले। पीड़ित अफसर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कराने के लिए मुझे थाने और चौकी के कई चक्कर काटने पड़े।

राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाले डॉक्टर गोविंद कुमार डीआरडीओ में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी हैं। डॉक्टर गोविंद ने बताया- शनिवार रात मैं पत्नी के साथ मार्केट में घूम रहा था।तभी एवीएस चौराहा और क्लासिक रेजीडेंसी के बीच बाइक सवार बदमाश आए। उन्होंने झपट्टा मारकर मेरे गले से सोने की चेन लूट ली। इस वजह से गर्दन में स्किन पर निशान बन गया। बदमाशों ने मेरी पत्नी को धक्का दिया। इससे वो सड़क पर गिरकर चोटिल हो गईं। इसके बाद बदमाश फरार हो गए।

डॉक्टर गोविंद ने बताया कि इस वारदात के तुरंत बाद मैं राजनगर एक्सटेंशन पुलिस चौकी पर पहुंचा। उन्हें पूरा मामला बताया। वहां से दो कांस्टेबल मेरे साथ घटनास्थल पर भेज दिए गए। कांस्टेबलों ने मुझसे कहा कि आप कल सुबह आकर मिलिए और लिखित में शकिायत कीजिए। अब मैं एफआईआर कराने के लिए थाने और चौकी के चक्कर काट रहा हूं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें