Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरुग्राम में कानून से बेख़ौफ़ स्टंटबाज, सफेद और काली थार का साइबर सिटी में कहर

October 22, 2024

गुरुग्राम में कानून से बेख़ौफ़ स्टंटबाज, सफेद और काली थार का साइबर सिटी में कहर

गुरुग्राम: तस्वीरों में दिख रहा ये नज़ारा गुरुग्राम का है। जहां कानून से बेख़ौफ़ होकर स्टंटबाजी की जा रही है। सफेद और काली थार का गुरुग्राम साइबर सिटी में कहर साफ देखने को मिल रहा है। ये स्टंटबाजी की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। हालांकि ये वायरल वीडियो 2 दिन पहले ही बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल किया गया है।

आपको बता दें कि ये वीडियो गोल्फकोर्स रोड का है। जहां स्टंटबाज वाहन चालकों की जिंदगी से खिलवाड़ करने से बाज नही आ रहे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि थार को पहले तो सड़क पर दौड़ाया जाता है और फिर चलती गाड़ी का दरवाज़ा खोल कर वीडियो बनाई जाती है। ये स्टंटबाज लोगों की ज़िन्दगी से खिलवाड़ करने में ज़रा भी नहीं चूक रहे। इंस्टाग्राम पर वायरल हुई वीडियो के बाद पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें