Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rupee vs Dollar: शुरुआती कारोबार में रुपया एक पैसे की मामूली बढ़त के साथ 84.07 प्रति डॉलर पर पहुंचा 

October 23, 2024

Rupee vs Dollar: शुरुआती कारोबार में रुपया एक पैसे की मामूली बढ़त के साथ 84.07 प्रति डॉलर पर पहुंचा 

मुंबई: रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में एक पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.07 पर लगभग स्थिर रहा। अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से स्थानीय मुद्रा पर दबाव पड़ा है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट के रुख और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने भी भारतीय मुद्रा को प्रभावित किया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया एक पैस की बढ़त के साथ 84.07 प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती कारोबार में स्थिर रहा। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.08 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 103.97 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75.87 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,978.61 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: व्हाइट हाउस में गोलीबारी करने वाले हमलावर पर ट्रंप की हत्या के प्रयास का आरोप दर्ज, इतनी हो सकती है सजा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें