Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा: खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में घुसी बाइक, मौके पर पिता-पुत्र की मौत, 2 की हालत गंभीर

October 26, 2024

सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा: खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में घुसी बाइक, मौके पर पिता-पुत्र की मौत, 2 की हालत गंभीर
सहारनपुर: जिले के चिलकाना थाना इलाके में एक सड़क हादसे में एक बच्चे और उसके पिता की मौत हो गयी जबकि बच्चे की मां और चाची की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया कि जिले के थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के हुसैनपुर गांव निवासी सुनील (28) अपनी पत्नी राखी (26), भाभी पूनम (29) और एक साल के पुत्र जयदेव के साथ चिलकाना क्षेत्र में एक रिश्तेदारी में तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होने गये थे। जैन ने बताया कि शुक्रवार देर शाम ये सभी लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव वापस लौट रहे थे, तभी थाना चिलकाना क्षेत्र में उनकी मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्राली में घुस गई।
सूचना मिलते ही चिलकाना पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। चिकित्सकों ने सुनील और उसके पुत्र जयदेव को मृत घोषित कर दिया जबकि राखी और पूनम की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें उपचार के लिए एक अन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, ट्रैक्टर चालक वाहन वहीं छोड़कर फरार हो गया। जैन ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें