Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

ड्राइवर की सीट के नीचे छुपा रखी थी चरस, नाके के दौरान पुलिस ने पकड़ी

October 27, 2024

ड्राइवर की सीट के नीचे छुपा रखी थी चरस, नाके के दौरान पुलिस ने पकड़ी

जोगिंद्रनगर पुलिस ने विशेष जांच इकाई के नेतृत्व में चरस की बड़ी खेप बरामद की है। रविवार सुबह नाके के दौरान पुलिस ने एक गाड़ी में से 517 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी को भी हिरासत में ले लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह विशेष जांच इकाई के नेतृत्व में जोगिंद्रनगर पुलिस थाना की टीम ने घटासनी-झटिंगरी सड़क पर नाका लगाया था। इसी दौरान, वन विभाग बैरियर के पास एक काले रंग की मारुति ऑल्टो को जांच के लिए रोका गया। इस दौरान चालक घबरा गया। चालक के घबराए हुए व्यवहार को देखते हुए टीम ने जब गाड़ी की तलाशी ली। तो ड्राइवर सीट के नीचे एक पारदर्शी पैकेट में चरस छुपा हुआ मिला। पुलिस ने 517 ग्राम चरस गाड़ी से बरामद की।

चालक की पहचान राज कुमार, निवासी छोटा झरवाड़, जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज करने के साथ ही आरोपी को भी हिरासत में ले लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें