Last Updated: November 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में चार हाथीयों की हुई मौत, जहरीला पदार्थ खाने या खिलाने का शक

October 29, 2024

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में चार हाथीयों की हुई मौत, जहरीला पदार्थ खाने या खिलाने का शक

उमरिया: मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के खिलौती और पतौर कोर रेंज के सलखनिया बीट क्षेत्र में आज चार जंगली हाथी मृत हालत में पाए गए।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार दोपहर के समय नियमित गश्त के दौरान बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के कर्मचारियों को खितौली और पतौर कोर रेंज के सलखनिया बीट क्षेत्र में यह जंगली हाथी मृत मिले। इस घटना की सूचना मिलने के बाद टीमों के साथ आसपास के इलाके की तलाशी ली गई और पांच और हाथी अस्वस्थ हालत में जमीन पर पड़े मिले। इस झुंड में 13 हाथी बताए गए, जिनमें से चार की मृत्यु हो गई (1 नर 3 मादा) 5 अस्वस्थ हैं और 4 स्वस्थ पाए गए। सभी संभावनाओं को देखते हुए इलाके की तलाशी ली जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें