Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP में दीपावली के दिन बड़ा हादसाः टेंपो और पिकअप की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, 5 की मौत, हाईवे पर मची चीख-पुकार

October 31, 2024

UP में दीपावली के दिन बड़ा हादसाः टेंपो और पिकअप की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, 5 की मौत, हाईवे पर मची चीख-पुकार

बंदायू। उत्तर प्रदेश के बंदायू में दीपावली के दिन ही मुजरिया थाना के पास दिल्ली-बदायूं हाईवे पर गुरुवार की सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। इसकी पुष्टि जिला प्रशासन ने की है। वहीं, 5 लोग गंभीर रूप से घायल बताया जा रहे है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन कार्रवाई में जुटा है। जानकारी के मुताबिक, मुजरिया थाना क्षेत्र में दिल्ली-बदायूं हाईवे पर टेंपो और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों की टक्कर होते ही हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला चिकित्सालय भिजवाया। लेकिन तब तक पांच लोगों मौत हो गई थी।

वहीं, गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मरने वालों में दो बच्चे और दो महिलाएं भी शामिल हैं। हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें से 3 मेडिकल कॉलेज और 2 जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में एक व्यक्ति की शिनाख्त बरेली निवासी के रूप में हुई है। पुलिस अन्य लोगों की शिनाख्त में लगी हुई है. फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें