Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

विधानसभा उपचुनाव के लिए जी जान से जुट सपा : Akhilesh Yadav

October 31, 2024

विधानसभा उपचुनाव के लिए जी जान से जुट सपा : Akhilesh Yadav

Uttar Pradesh Assembly By Election : समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपचुनाव की सभी 9 सीटों को जीतने के लिए कार्यकर्ताओ से जी जान से जुटने का आवाहन किया है। दीपावली के अवसर पर सैफई में पार्टी कार्यालय पर प्रदेश भर से जमा हुए सपा जनों से यादव ने गुरुवार को कहा, कि ‘उपचुनाव में सभी 9 सीटों पर जीत हासिल करनी है और यह जीत आप कार्यकर्ताओं के बल पर ही मिलेगी इसलिए सभी लोग एकजुट होकर विधानसभा उपचुनाव में की जान से जुट जाएं। जिन-जिन विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं उस इलाके के कार्यकर्ता अपने-अपने नाते रिश्तेदार नजदीकी लोगों से समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील तो करवाए ही और उनसे इस बात का भरोसा भी लेने की समाजवादी पार्टी की जीत में ही उनका भला रहेगा। ’’

उन्होंने कहा, कि ‘हाल के लोकसभा चुनाव में आप कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही यह नतीजा था कि समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 37 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की है,समाजवादी पार्टी को अपना प्रदर्शन पहले की तरह ही बेहतर रखना है। जिस तरह से समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव में 37 सीटें हासिल की है उससे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा हुआ है। इस मनोबल को 9 विधानसभा सीटों के उप चुनाव में जीत हासिल करके और भी बढ़ाना है।

गौरतलब है कि सपा मुखिया अखिलेश यादव दीपावली अवसर पर बुधवार की देर रात लखनऊ से सैफई पहुंचे थे। गुरुवार की सुबह सपा मुखिया अखिलेश यादव नें सबसे पहले पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव के आवास पर पहुंचकर दीपावली के पर्व पर आशीर्वाद लिया। उसके बाद सैफई स्थित पार्टी कार्यालय पर पहुंचे। जहां प्रदेश भर से आए हुए सांसद,विधायक व पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर सभी को दीपावली के पर्व की शुभकामनाएं। करीब 2 घंटे तक एक-एक करके पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की हैं।

आजमगढ़ जनपद से आए युवा कलाकारों ने पार्टी कार्यालय के अंदर पार्टी के गानों पर विभिन्न प्रकार के खेल दिखाकर उपस्थित लोगों को खूब हंसाया। इस मौके पर बड़ी संख्या में सपा मुखिया को उपहार भेंट करने वाले लोगों की लाइन लगी रही। अखिलेश यादव के निर्देशन पर पार्टी कार्यालय के बाहर आए हुए सभी लोगों को हैवरा कोठी के प्रसिद्ध पंपोला के समोसे एवं इमरती व पानी की बोतल भेंट की गई। इस मौके पर सांसद धर्मेंद्र यादव, सांसद आदित्य यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादक,सांसद जितेंद्र दोहरे,विधायक प्रदीप यादव, विधायक आशु मलिक, पूर्व राज्य मंत्री अशोक यादव, नगर पालिका भरथना के चेयरमेन अजय यादव गुल्लू, राजवीर सिंह यादव राजकीय ठेकेदार नगला तेज, शिवराम सिंह यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष मंडी कर्मचारी कल्याण संघ आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने हाल में ही पेरिस पैरालंपिक 2024 में भाला फेंक प्रतियोगिता में सिल्वर मेडलिस्ट अजीत यादव को सम्मानित किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें