Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

पांच नवंबर को खुलेगा सैगिलिटी इंडिया का आईपीओ, निवेश के लिए पैसों का कर ले इंतजाम

October 31, 2024

पांच नवंबर को खुलेगा सैगिलिटी इंडिया का आईपीओ, निवेश के लिए पैसों का कर ले इंतजाम

अहमदाबाद: सैगिलिटी इंडिया लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) पांच नवंबर को खुलेगा।

कंपनी की ओर से गुरूवार को यहां जारी बयान में कहा है कि सैगिलिटी इंडिया लिमिटेड अमेरिकी हेल्थकेयर इंडस्ट्री में ग्राहकों को टेक्नोलॉजी-इनेबल्ड बिजनेस सॉल्यूशन्स और सर्विसेज देती है कंपनी ने अपने इनिशियल पब्लिक ऑफर के लिए प्राइस बैंड 28 से 30 रुपये तय किया है। इसकी फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति इक्विटी शेयर है। कंपनी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए मंगलवार पांच नवंबर को खुलेगा और गुरुवार, सात नवंबर को बंद होगा। निवेशक न्यूनतम 500 इक्विटी शेयरों और उसके बाद 500 के मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: इस कॉलेज ने एक साथ 30 छात्रों को किया सस्पेंड, छात्र संघ ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें