Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ricky Ponting का मिशन, भविष्य में IPL की सबसे मजबूत टीम होगी Punjab Kings

November 2, 2024

Ricky Ponting का मिशन, भविष्य में IPL की सबसे मजबूत टीम होगी Punjab Kings

Ricky Ponting Punjab Kings : आईपीएल 2025 को लेकर सभी 10 टीमें तैयारियों में जुटी है। बीते कुछ सीजन पंजाब किंग्स के लिए ज्यादा अच्छे नहीं रहे। हालांकि, इस बार टीम एक नई लय में नजर आने वाली है। इसकी वजह है टीम में बदलाव जिसकी शुरुआत नवनियुक्त मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के साथ हो गई। आईपीएल 2025 से पहले टीम में कई रणनीतिक बदलाव किए गए हैं। इसमें नए कोच की नियुक्ति भी शामिल है।

आईपीएल रिटेंशन लिस्ट की हालिया घोषणा के साथ पंजाब किंग्स के लिए पोंटिंग का दृष्टिकोण एक बदलाव का संकेत देता है, क्योंकि फ्रेंचाइजी एक नया और अलग रास्ता अपनाने के लिए तैयार है। टीम ने केवल दो अनकैप्ड खिलाड़ी- प्रभसिमरन सिंह और शशांक सिंह को रिटेन किया। जबकि, दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा, इंग्लैंड के सैम करन और भारतीय तेज अर्शदीप सिंह जैसे स्टार खिलाड़ियों को रिलीज करने का ऑप्शन चुना।

आईसीसी रिव्यू से बात करते हुए पोंटिंग ने कहा, ‘मैं एक नई, ताजा शुरुआत को लेकर सबसे अधिक उत्साहित हूं। यह रिटेंशन लिस्ट के साथ शुरू हो रहा है।‘ उन्होंने कहा कि टीम के पास सबसे बड़ी नीलामी राशि है, जो एक महत्वाकांक्षी और मजबूत टीम के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण है। कई वर्षों के संघर्ष के बाद 2014 से फ्रेंचाइजी के प्लेऑफ में जगह बनाने में विफल रहने के बाद, पोंटिंग पंजाब किंग्स को मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह नया रूप देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

फ्रेंचाइज के अतीत को स्वीकार करते हुए पोंटिंग ने नई शुरुआत की अपनी इच्छा पर जोर दिया और टीम में एक नया माहौल बनाने की बात कहीं।उन्होंने कहा, कि ‘मेरे लिए मुख्य और सबसे महत्वपूर्ण बात इस पूरी फ्रेंचाइजी को अलग बनाना है। इसे मजबूत बनाना और मैदान पर रिजल्ट लाना है। मैं चाहता हूं कि हम आईपीएल में अपनी छाप छोड़े।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें