Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

कूलर बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप…छतों पर फंसे लोग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड

November 2, 2024

कूलर बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप…छतों पर फंसे लोग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड

Ghaziabad Cooler Factory Fire : गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में एक कूलर बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी ज्यादा भीषण थी कि उसने दूसरी फैक्ट्री को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंची है, जो आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं। इस दौरान एक व्यक्ति जो छत पर फंसा था, उसे भी फायरकर्मियाें ने रेस्क्यू किया है। वहीं, अन्य जनपद से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया है।

जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके के साइड 2 हर्ष कंपाउंड में होम एप्लायंस बनाने वाले एक कंपनी में भीषण आग की सूचना फायर विभाग को मिली थी। कंपनी के अंदर कूलर बनाने का काम किया जाता था। आग इतनी तेजी से फैली कि बराबर की फैक्ट्री को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया।

दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने का काम शुरू कर दिया है। सीएफओ राहुल पॉल ने बताया है कि आग बुझाने के लिए गाजियाबाद, नोएडा और हापुड़ से गाड़ी मंगाई गई हैं। लगभग अभी तक 7 से 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची हुई हैं। दमकल विभाग चारों तरफ से आग को घेरकर बुझा रहा है। दमकल कर्मयिों को आग बुझाने में काफी कठिनाईयों का सामना भी करना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि जब दमकल विभाग के कर्मचारी यहां पहुंचे तो एक व्यक्ति छत पर फंसा था, जिसे रेस्क्यू कर नीचे उतारा गया है। बेसमेंट के नीचे लगी आग को काबू कर लिया गया है। अभी सेकंड फ्लोर पर आग लगी हुई है, जिसे काबू करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि कतरन की वजह से आग काफी तेजी से फैली है। अन्य जनपदों से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया है। जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा। इस आग से अभी कोई जनहानि नहीं हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें