Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड में भाजपा का घोषणा पत्र किया जारी

November 3, 2024

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड में भाजपा का घोषणा पत्र किया जारी

रांची: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ओर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज यहां भाजपा का घोषणा पत्र जारी किया।

इस मौके पर शाह ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पर जमकर हमला बोला और युवाओं के कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। रोजगार और पेपर लीक के मुद्दे पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुआ उन्होंने कहा कि बेरोजगारी और पेपर लीक से त्रस्त युवा आज भाजपा के साथ अपना भविष्य ढूंढ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज हर परीक्षा में पेपर लीक की घटनाएं हुई है। चाहे वो 11वीं जेपीएससी की परीक्षा की हो या फिर जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा या फिर लैब अस्टिटेंट की परीक्षा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आयी तो पेपर लीक माफियाओं को उल्टा लटका के सीधा कर देंगे।

शाह ने हेमंत सोरेन से सवाल पूछा कि आपने प्रतिवर्ष 5 लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था। मैं आपसे हिसाब मांगने आया हूं। 25 लाख छोड़िये आप पांच लाख युवाओं की लिस्ट दे दीजिए।उन्होंने कहा इस सरकार से झारखंड के युवा आक्रोशित हैं और आपको ढूंढ रहे हैं।

भाजपा ने अपने झारखंड की जनता से वादा किया है कि उनके सरकार आने पर जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा को रद्द करेंगे।साथ ही साथ सभी पेपर लीक मामलों की सीबीआई जांच कराएंगे।

भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में घोषणा की है कि वे खाली पड़े सभी 2 लाख 87 हजार खाली पदों को भरेंगे। साथ ही 5 लाख स्वरोजगार के अवसर प्रदान करेंगे।पार्टी का यह भी वादा किया है कि 2 साल तक हर युवाओं को प्रति माह 2-2 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देंगे।

भाजपा ने यह भी वादा किया है कि बीएड, नर्सिंग और अन्य पाठ्यक्रमों की सरकारी संस्थानों में मुफ्त शिक्षा मिलेगी। साथ ही साथ निजी संस्थानों में ट्यूसन फी माफ होगी।फूलो झानो पढ़ो बीटिया योजना के तहत गरीब और पिछड़े वर्ग की बेटियों को केजी से पीजी तक की मुफ्त शिक्षा देंगे।

झारखंड को कौशल विकास के हब के रूप में विकसित करेंगे। इसके तहत 5 लाख युवाओं को ट्रेनिंग और 1 लाख की वित्तीय सहायता प्रदान करेंगे।सभी सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण व्यवस्था यथावत रखा जाएगा और ओबीसी के लिए 27 फीसदी आरक्षण बरकरार रहेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें