Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Suzuki Motorcycle India की बिक्री अक्टूबर में 19% बढक़र हुई 1,20,055 इकाई

November 5, 2024

Suzuki Motorcycle India की बिक्री अक्टूबर में 19% बढक़र हुई 1,20,055 इकाई

Suzuki Motorcycle India Sales : जापानी दोपहिया वाहन विनिर्माता सुजुकी मोटरसाइकिल की भारत में वाहनों की बिक्री अक्टूबर में सालाना आधार पर 19 प्रतिशत बढक़र 1,20,055 इकाई हो गई। सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एसएमपीआईएल) ने मंगलवार को बताया, घरेलू बिक्री पिछले महीने सालाना आधार पर 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ सर्वाधिक 1,04,940 इकाई रही, जबकि अक्टूबर 2023 में यह 84,302 इकाई थी।

Suzuki Motorcycle India Sales

कंपनी ने कहा, निर्यात समीक्षाधीन महीने में सात प्रतिशत घटकर 15,115 इकाई रह गया, जो पिछले साल इसी महीने में 16,205 इकाई था। सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया के प्रबंध निदेशक केनिची मेडा ने कहा, ‘बिक्री का रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचना सुजुकी में हम सभी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें