Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

नवम्बर के दूसरे हफ्ते भी पंखे नहीं हुए बंद, इन राज्यों में हो सकती है बारिश, क्या है मौसम के ताजा हाल? पढ़िए…

November 8, 2024

नवम्बर के दूसरे हफ्ते भी पंखे नहीं हुए बंद, इन राज्यों में हो सकती है बारिश, क्या है मौसम के ताजा हाल? पढ़िए…

Weather Update : दिल्ली और उसके आसपास के इलाके में रहने वाले लोग ठंड का इंतजार बेसब्री से कर रहे है। लेकिन ठंड आने का नाम ही नहीं ले रही। दिन के समय गर्मी का अहसास हो रहा है। वहीं सुबह स्मॉग और धुंध देखने को मिल रही है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 15 नवंबर तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। स्मॉग के कारण दिन में भी धूप दिखनी बंद हो गई है। आने वाले 4 दिनों तक स्मॉग का असर ऐसा ही बना रहेगा।

पंजाब-हरियाणा-चंडीगढ़-
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में रातें सर्द होने लगी है। आने वाले दिनों में तापमान और गिरने की संभावना है। पंजाब में आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। हरियाणा में आज का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि सुबह-शाम के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली है, जो लोगों को राहत दे रही है। बात चंडीगढ़ की करें तो यहां का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया।

दिल्ली के मौसम का हाल-
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह और रात के समय स्मॉग का असर ज्यादा देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार सफदरजंग में न्यूनतम विजिबिलिटी 800 मीटर और पालम में 1000 मीटर तक दर्ज की गई।

इन राज्यों में हो सकती है बारिश-
मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम और केरल में आज से अगले दो दिन तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, सिक्किम और असम में हल्की बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में हल्की-हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। आने वाले दिनों में तापमान और गिर सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें