Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Singham Again Box Office पर हफ्तेभर बाद बटोरा इतने करोड़ का कलेक्शन

November 8, 2024

Singham Again Box Office पर हफ्तेभर बाद बटोरा इतने करोड़ का कलेक्शन

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन ने भारतीय बाजार में पहले सप्ताह में 170 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सिंघम अगेन, सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। सिंघम अगेन दीवाली के अवसर पर 01 नवंबर को रिलीज हुयी है। सिंघम अगेन में अजय देवगन, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, अजरुन कपूर, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, रवि किशन और जैकी श्राफ की अहम भूमिका है। सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस मल्टीस्टारर फिल्म को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ‘सिंघम अगेन’ ने भारत में ओपनिंग डे पर 43.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन फिल्म ने 42.5 करोड़, तीसरे दिन 35.75 करोड़ चौथे दिन 18 करोड़,पांचवे दिन 14 करोड़ , छठे दिन 10.5 करोड़ और सातवें दिन 8.66 करोड़ रुपए की अनुमानित कमाई की है। इस तरह फिल्म ने अपने पहले सप्ताह में सात दिनों में भारत में 172 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है। उम्मीद है कि सिंघम अगेन जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में एंट्री ले लेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें