Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

शराबी पति से तंग आकर 5 बच्चों की माँ ने दी जान, बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

November 8, 2024

शराबी पति से तंग आकर 5 बच्चों की माँ ने दी जान, बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

इटावा: उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के वैदपुरा इलाके में शराबी पति की यातनाओं से तंग आकर पांच बच्चों की मां ने फांसी लगाकर जान दे दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि वैदपुरा थाना क्षेत्र के गांव पाताझारी में एक महिला ने अपने शराबी पति से तंग आकर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें