Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

महेंद्रगढ़ की बेटी अंडर 19 विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, प्रदेश का नाम किया रोशन

November 10, 2024

महेंद्रगढ़ की बेटी अंडर 19 विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, प्रदेश का नाम किया रोशन

Under 19 World Boxing Championship : बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नही। लिंगानुपात के मामले में कभी बदनाम रहने वाला जिला महेंद्रगढ़ की बेटी अंडर 19 विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत कर जिला ही नही बल्कि देश व प्रदेश का नाम भी रोशन किया है। जी हां हम बात कर रहे है जिला महेंद्रगढ़ के गांव बापडोली की जहाँ एक साधारण से परिवार में जन्म लेने वाली पार्थवी ग्रेवाल की।

जिन्होंने मात्र 18 साल की उम्र में गोल्ड मेडल जीत कर जिला ही नही बल्कि देश प्रदेश का नाम भी रोशन किया है। अमेरिका के कोलोराडो में संपन्न अंडर-19 आयु वर्ग की युवा विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता में नारनौल के गांव बापडोली की पार्थवी ग्रेवाल ने स्वर्ण पदक जीत कर प्रदेश व देश का नाम विश्व में लहराया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें