Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस इलाके में गोली मारकर कपड़ा व्यापारी से 2 लाख की लूट

November 10, 2024

इस इलाके में गोली मारकर कपड़ा व्यापारी से 2 लाख की लूट

छपरा। बिहार में सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक व्यवसायी को गोली मारकर घायल कर दिया और रूपये लूट लिये। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि थाना क्षेत्र के परसा गढ़ बाजार व्यवसायी श्याम किशोर रस्तोगी शनिवार की रात एकमा बाजार से रुपए वसूल कर अपने स्कार्पियो से वापस लौट रहा था। इसी दौरान एकमा-परसा गढ़ मुख्य पथ पर पेट्रोल पंप के समीप एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे दो अपराधियों ने स्कार्पियो के आगे मोटरसाइकिल खड़ा कर तीन गोली चलाई। जिसमें से एक गोली व्यवसाई के बांह में लगी। इसके बाद अपराधी गाड़ी का दरवाजा खोलकर रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो गये।

सूत्रों ने बताया कि व्यवसायी ने एकमा के एक निजी अस्पताल में पहुंचकर अपना इलाज शुरू कराने के साथ ही मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यवसायी के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें