Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

महाकुंभ के दौरान दुकानदारों को भी प्राकृतिक उत्पादों का ही प्रयोग करने का निर्देश

November 10, 2024

महाकुंभ के दौरान दुकानदारों को भी प्राकृतिक उत्पादों का ही प्रयोग करने का निर्देश

Maha Kumbh Instructed : महाकुंभ 2025 को योगी सरकार स्वच्छ और ग्रीन महाकुंभ बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी क्रम में महाकुंभ 2025 को पूरी तरह प्लास्टिक फ्री बनाने का लक्ष्य रखा गया है। सीएम योगी की आकांक्षा के मुताबिक महाकुंभ के दौरान पूरे प्रयागराज को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए मिशन मोड में कार्य किया जा रहा है। महाकुंभ में सिंगल यूज्ड प्लास्टिक को पूरी तरह बैन करने के साथ ही प्राकृतिक उत्पाद दोना, पत्तल, कुल्हड़ और जूट व कपड़े के थैलों के प्रयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए मेला क्षेत्र में ही जूट व कपड़े के थैले, दोने,पत्तल और कुल्हड़ के स्टॉल खोले जाएंगे। इसके लिए निविदा भी जारी की गई है।

पूरे मेला क्षेत्र में होगी सप्लाई:

प्रयागराज मेला प्राधिकरण की ओर महाकुंभ के दौरान प्लास्टिक के सामनों के विकल्प के तौर पर प्राकृतिक उत्पादों का प्रयोग करने के स्टॉल लगाने की योजना है। इसके लिए महाकुंभ में दोने, पत्तल, कुल्हड़ व कपड़े या जूट के थैलों के स्टॉल लगाने की निविदा जारी की गई है। इन स्टॉल से महाकुंभ के दौरान प्राकृतिक उत्पादों की सप्लाई पूरे मेला क्षेत्र में की जाएगी। साथ ही महाकुंभ के दौरान दुकानदारों को भी प्राकृतिक उत्पादों का ही प्रयोग करने का निर्देश जारी किया गया है। महाकुंभ के दौरान किसी भी तरह की सिंगल यूज्ड प्लास्टिक के उत्पादों के प्रयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

प्लास्टिक फ्री महाकुंभ बनाने का अभियान शुरू:

प्लास्टिक फ्री महाकुंभ अभियान में तेजीनलने के लिए प्रयागराज के मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत ने शहर को विभिन्न जोन में बांटते हुए हर जोन के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने का निर्देश दिया है, जो अपने जोन को स्वच्छ और प्लास्टिक फ्री बनाने के लिए कार्ययोजना के तहत काम करेंगें। उनके कार्यों की प्रगति की समीक्षा साप्ताहिक तौर पर की जाएगी। साथ ही उन्होंने शहर में सभी पॉलीथीन बैग के थोक विक्रेताओं को शहर में पॉलीथीन की सप्लाई रोकने के भी निर्देश जारी किये हैं।

इसके अलावा, प्रयागराज को प्लास्टिक मुक्त बनाने का जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। पूरे शहर में स्वच्छ महाकुंभ, स्वच्छ प्रयागराज के तहत नो प्लास्टिक यूज व पॉलिथीन का प्रयोग न करें के पोस्टर, होर्डिंग लगाए जाएंगे। शहर में जगह-जगह नुक्कड़ नाटकों का भी मंचन किया जाएगा। मण्डलायुक्त ने जिलाधिकारी के साथ संगम तट पर “से नो प्लास्टिक“ का प्लेज लेते हुए शहरवासियों से भी प्लेज लेने के लिए प्रोत्साहित किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें