Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Pushpa: The Rule को लेकर ‘श्रीवल्ली’ रश्मिका मंदाना ने दिया अपडेट, शेयर किए फोटो

November 14, 2024

Pushpa: The Rule को लेकर ‘श्रीवल्ली’ रश्मिका मंदाना ने दिया अपडेट, शेयर किए फोटो

मुंबई: साउथ के साथ बॉलीवुड में अपनी शानदार एक्टिंग से अलग मुकाम पर पहुंचीं अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ‘पुष्पा: द रूल’ की रिलीज को लेकर बेहद उत्साहित हैं। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि रोमांचक सफर शुरू होने जा रहा है।

रश्मिका ने बताया, “पहला भाग अद्भुत है, दूसरा भाग और भी अधिक अद्भुत है।” ‘पुष्पा’ की ‘श्रीवल्ली’ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन पर डबिंग सेशन की तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा “पुष्पा द रूल डबिंग सेशन चालू है।”

Pushpa 2 Update

रश्मिका मंदाना ने आगे लिखा, “अब जब मस्ती और खेल खत्म हो गए हैं तो काम पर लग जाएं! मतलब – पहला, ‘पुष्पा’ की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। दूसरा, ‘पुष्पा द रूल’ के पहले भाग की डबिंग खत्म हो चुकी है। तीसरा, रात के एक बजे हैं और दूसरे भाग की डबिंग चल रही है, हे भगवान!”

Pushpa 2 Dubbing Session

अभिनेत्री ने खुलासा किया, “फिल्म का पहला भाग पहले से ही बहुत शानदार है और दूसरा भाग और भी ज्यादा शानदार है। मेरे पास शब्द कम पड़ गए हैं। आप लोग वाकई एक बेहतरीन अनुभव के लिए तैयार हैं और मैं भी बेहद उत्साहित हूं और ज्यादा इंतजार नहीं कर सकती!”

इसके बाद अभिनेत्री ने एक और तस्वीर शेयर कर कहा, “यह मायूस चेहरा शूटिंग के लगभग खत्म होने पर है और मैं इसके लिए दुखी हूं।”

हाल ही में ‘पुष्पा 2’ निर्माताओं ने अल्लू अर्जुन की फिल्म से श्रीलीला के आइटम नंबर वाला एक पोस्टर जारी कर दर्शकों को फिल्म में अभिनेत्री के एंट्री की जानकारी दी। इसके साथ उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर गाने का पोस्टर भी शेयर किया।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “टीम पुष्पा द रूल’ सॉन्ग ऑफ द ईयर किस्किक के लिए डांसिंग क्वीन श्रीलीला का स्वागत करते हैं। यह गाना शानदार डांस के साथ फिल्म में चार चांद लगाने को तैयार है। फिल्म इसी साल 5 दिसंबर को दुनिया भर में ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।

आइटम सॉन्ग को गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है। गाने में श्रीलीला को ऊ अंतवा में सामंथा रूथ प्रभु की तरह ही एक ग्लैमरस लुक में दिखाया गया है। पुष्पा द रूल में फहद फासिल अहम भूमिका में हैं। सुकुमार द्वारा निर्देशित और मैथरी मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित, फिल्म का संगीत टी सीरीज का है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें