Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुरुक्षेत्र: Bike सवार 3 युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, तीनों की गई जान

November 14, 2024

कुरुक्षेत्र: Bike सवार 3 युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, तीनों की गई जान

Kurukshetra Accident Vehicle Hits Bike Riders: बीती देर रात कर गांव कराहा साहिब के समीप बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर दे मारी….. इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। और एक युवक को घायल अवस्था में अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई है।

बाइक सवार तीन युवकों में से दो युवक नरवाना के रहने वाले थे। और एक युवक पिहोवा का ही रहने वाला था। अज्ञात वाहन टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया है। थाना प्रभारी विक्रांत सिंह ने आज मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात उनको सूचना मिली थी। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और जिसमें बाइक सवार 3 युवकों में से दो युवकों की मौके पर मौत हो गई थी। और एक युवक घायल था।

जिसकी भी उपचार के दौरान मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। कुरुक्षेत्र में देर रात गुहला-चीका रोड पर कराह साहिब गांव के पास गाड़ी की टक्कर लगने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे ने अस्पताल जाते हुए दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक पिहोवा के कार्तिकेय मंदिर के नजदीक रहने वाले युवक 20 वर्षिय काकू के पास नरवाना से उसका एक रिश्तेदार और दोस्त मिलने आये थे। काकू शादी और पार्टी में काम करता था। रात करीब 11 तीनों युवक बाइक पर सवार होकर किसी काम से चीका की तरफ जा रहे थे। कराह साहिब गांव के निकट चीका की ओर से आए किसी वाहन ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी।

इस भीषण हादसे में दो युवकों ने मौके पर दम तोड़ दिया। उधर, काकू के शम्मी ने बताया कि रात करीब साढ़े 12 बजे उसे पुलिस से मामले की सूचना मिली थी। रात 8-9 बजे तक उसका भाई काकू घर पर ही था। वहीं, पुलिस ने तीनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कराह साहिब अड्डे के पास सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें