Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Delhi Pollution: दिल्ली में खतरनाक श्रेणी में प्रदूषण का स्तर, पहली बार AQI 400 पार पहुंचा

November 14, 2024

Delhi Pollution: दिल्ली में खतरनाक श्रेणी में प्रदूषण का स्तर, पहली बार AQI 400 पार पहुंचा

नयी दिल्ली: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि सर्दियों के मौसम में दिल्ली में पहली बार प्रदूषण का स्तर 400 के पार पहुँच गया है।

राय ने आज कहा कि सर्दियों के मौसम में दिल्ली में पहली बार प्रदूषण का स्तर 400 के पार चला गया है। इसे देखते हुए आज ग्रीन वॉर रूम में पर्यावरण वैज्ञानिको के साथ बैठक की। उन्होंने बैठक के बाद सभी सम्बंधित विभागों को ग्रेप-2 से संबंधित दिशा-निर्देश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों ने पिछले दो दिनों की जो रिपोर्ट रखी है उसके अनुसार पिछले दो दिनों में प्रदूषण के स्तर में बढ़ोत्तरी का मुख्य दो कारण हैं। पहला पहाड़ों पर हिमपात होने के कारण दिल्ली के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और जिसकी वजह से पूरे उत्तर भारत में सुबह और शाम को धुंध की स्थिति बनी हुई है। दूसरा हवा की जो गति है उसमें कमी आई है। इन दो वजहों से प्रदूषण के स्तर में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें