Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए अपडेट, इन राज्यों में बढ़े दाम, गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले जानें इनके लेटेस्ट रेट

November 15, 2024

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए अपडेट, इन राज्यों में बढ़े दाम, गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले जानें इनके लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price: हर सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट करती है। दरअसल बता दें कि भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं।

ऐसे में तेल कंपनियों ने 15 नवंबर यानि आज के लिए पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी कर दी है। जिसके मुताबिक राजधानी दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, चेन्नई में पेट्रोल 23 पैसे और डीजल 22 पैसे महंगा हुआ है।

देश के कई शहरों में इनकी कीमतें बढ़ गई हैं। तो वही कुछ ऐसे राज्य भी जहां पेट्रोल-डीजल के कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऐसे में गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले यह जानना जरूरी है कि आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल किस दाम से मिल रहा है।

वही अगर राज्य स्तर पर बात करें तो आज यूपी में पेट्रोल 40 पैसे घटकर 94.46 रुपये प्रति लीटर और डीजल 46 पैसे घटकर 87.52 रुपये प्रति लीटर है। जबकि महाराष्ट्र में पेट्रोल के दाम 68 पैसे बढ़कर 104.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल 65 पैसे बढ़कर 91.11 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

तो चलिए जानते हैं देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

# दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर है।
# मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर है।
# कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर है।
# चेन्नई में पेट्रोल 101.03 रुपये और डीजल 92.61 रुपये प्रति लीटर है।

ऐसे ऑनलाइन चेक करें पेट्रोल-डीजल का रेट

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट: https://iocl.com/
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट: https://www.bharatpetroleum.in/
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट: https://www.hindustanpetroleum.com/

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें