Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

ईश्वर की आराधना के प्रति श्री गुरु नानक देव जी ने सभी को लगातार किया प्रेरित : Yogi Adityanath

November 15, 2024

ईश्वर की आराधना के प्रति श्री गुरु नानक देव जी ने सभी को लगातार किया प्रेरित : Yogi Adityanath

Shri Guru Nanak Dev ji : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि ईश्वर की आराधना के प्रति श्री गुरु नानक देव जी ने हम सभी को लगातार प्रेरित किया, साथ ही सन्मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यही परंपरा आगे चलकर भक्ति से शक्ति के तेज पुंज के रूप में बदल गई और गुरु गोविंद सिंह महाराज के नेतृत्व में इसे नए आयाम मिले।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को आलमबाग एवं गुरुद्वारा पटेल नगर में श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 555वें प्रकाश पर्व पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। एक बयान में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पांच वर्ष पूर्व गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री आवास पर कीर्तन यात्रा का आयोजन किया गया था जिसे उन्होंने सौभाग्यशाली बताया।

उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों से गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादों के वीर बलिदानी दिवस को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा, कि ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 26 दिसंबर की तिथि को वीर बाल दिवस मनाने की घोषणा कर, इसे राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम घोषित किया। यह कार्यक्रम आज की युवा पीढ़ी को देश और धर्म से जोड़ने के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी।’’

उन्होंने कहा कि ये महान परंपराएं समाज और राष्ट्र को अपनी विरासत से जोड़ने के साथ प्रेरणा प्राप्त करने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अपनी विरासत और आदशरें से प्रेरणा लेने वाला समाज कभी गुलाम नहीं हो सकता है। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए कहा कि उनके आदशरें से प्रेरित होकर समाज और राष्ट्र के हित में कार्य करने की उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें