Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Gujrat Fire : 22 मंजिला अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, 100 लोगों को किया गया रेस्क्यू

November 16, 2024

Gujrat Fire : 22 मंजिला अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, 100 लोगों को किया गया रेस्क्यू

Gujrat Fire: अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद स्थित बोपल इलाके में एक 22 मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लग गई. बिल्डिंग से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड ने 100 लोगों का रेस्क्यू किया। हालांकि, इस दौरान आग लगने से 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इस दौरान 22 लोग घायल बताए जा रहे हैं।आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

 

बोपल पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि 21 मंजिला ‘इस्कॉन प्लेटिना’ इमारत की 8वीं मंजिल पर शुक्रवार रात करीब 10.40 बजे आग लग गई। आग जल्द ही इमारत की 22वीं मंजिल तक फैल गई। अतिरिक्त मुख्य अग्निशमन अधिकारी मिथुन मिस्त्री ने बताया कि इमारत से 200 से अधिक निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और आग बुझाने के लिए कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि ऐसा लगता है कि इमारत की आठवीं मंजिल पर ‘इलेक्ट्रिक डक्ट’ में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी, लेकिन वास्तविक कारण का पता लगाया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि हादसे में घायल हुए लोगों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुजुर्ग महिला मिलाबेन शाह ने दम तोड़ दिया। शनिवार तड़के 3.40 बजे तक आग बुझाने का काम जारी रहा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें