Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिसार में कटा हुआ हाथ मिलने से मचा हड़कंप, लोगों के बीच बढ़ी दहशत, पुलिस ने शुरू की जांच

November 17, 2024

हिसार में कटा हुआ हाथ मिलने से मचा हड़कंप, लोगों के बीच बढ़ी दहशत, पुलिस ने शुरू की जांच

हरियाणा में सुबह सुबह गली में इंसानी हाथ के पड़े होने से हड़कंप मच गया। रात के अंधेरे में किसीने हाथ को काट कर यहां फेंक दिया। घटना हंसी स्थित बैंक कॉलोनी की है। जहां सुबह के समय जब लोग घरों से बाहर निकले तो गली में इंसान का कटा हुआ हाथ देख कर दहशत में आ गए।

 

घटना की सूचना कॉलोनीवासियों ने तुंरत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। हालांकि पुलिस ने अंदाजा लगाया है कि आरोपियों ने किसी की हत्या कर शव को क्षत विक्षत करने की नियत से ऐसा किया होगा। यदि हाथ यहां फेंक है तो शरीर के अन्य अंग भी अलग–अलग स्थानों पर फेंके होंगे।

पुलिस ने इलाके के आसपास तलाश शुरू कर दी है। आसपास मौजूद खाली मैदानों और प्लॉटों की भी जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात 10 बजे तक सब ठीक था। उसके बाद सभी घरों के अंदर चले गए। जिसके बाद सुबह बाहर निकले तो गली में कटा हुआ हाथ पड़ा मिला। किसी ने कोहरे का फायदा उठा कर घटना को अंजाम दिया है। क्योंकि इलाके में सुबह से ही अत्यधिक कोहरा था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें