Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रेमी की मदद से पत्नी ने की पति की हत्या: पत्नी हुई गिरफ्तार, प्रेमी फरार

November 17, 2024

प्रेमी की मदद से पत्नी ने की पति की हत्या: पत्नी हुई गिरफ्तार, प्रेमी फरार

इटावा: उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के बसरेहर इलाके के लहरोई रमपुरा गांव में प्रेमी की मदद से पति की हत्या कर शव जलाने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है जब उसका प्रेमी अभी पुलिस की पकड़ से फरार है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने रविवार को बताया कि शनिवार को लहरोई रमपुरा गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में एक अधजला शव बरामद किया गया था जिसकी पहचान इसी गांव के चरण सिंह के रूप में की गई थी। पुलिस ने पूरे मामले को लेकर के गहनता से पड़ताल की तो चरण सिंह की पत्नी गीता देवी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसने अपने प्रेमी जबर सिंह के साथ मिलकर अपने पति चरण सिंह की हत्या कर शव को स्कूल परिसर में डाल कर जला दिया ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें