Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

तेलंगाना सरकार पर भड़के Diljit Dosanjh, बोले- ‘देश का कलाकार गाता है तो समस्या होती है’

November 18, 2024

तेलंगाना सरकार पर भड़के Diljit Dosanjh, बोले- ‘देश का कलाकार गाता है तो समस्या होती है’

मुंबई: मनोरंजन उद्योग इंडस्ट्री में अपने गानों से तहलका मचाने वाले गायक-कलाकार दिलजीत दोसांझ ने तेलंगाना सरकार के उस फरमान पर हमला बोला जिसमें उन पर पाबंदियां लगाने के निर्देश जारी किए गए थे। दिलजीत ने कहा जब दूसरे देशों के कलाकार यहां आते हैं तो उन्हें जो करना है करने की अनुमति मिल जाती है। वहीं, जब आपके अपने देश का कोई कलाकार गाता है तो लोगों को समस्या होती है। दोसांझ ने हैदराबाद कॉन्सर्ट के बाद अपनी बात सोशल प्लेटफॉर्म पर रखी।

दोसांझ ने आगे कहा यहां तक ​​कि मेरे कॉन्सर्ट की टिकटें शुरू होने के 2 मिनट के भीतर ही बिक जाती हैं, यह भी कई लोगों के लिए एक समस्या है। मैंने यहां तक ​​पहुंचने के लिए कई साल तक कड़ी मेहनत की है, यह एक दिन में हासिल की गई प्रसिद्धि नहीं है। मैं लोगों को कोई साइबर अपराध होने पर लोगों को 1930 पर कॉल करके रिपोर्ट करने का सुझाव दूंगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by TEAM DOSANJH (@teamdiljitglobal)

श्रोताओं के दिलों में खास जगह बना चुके सिंगर दिलजीत दोसांझ इस वक्त देश के अलग अलग हिस्सों में म्यूजिकल शो कर रहे हैं, जिसका नाम उन्होंने दिल लुमिनाटी रखा है। फैंस बेहद उत्साहित हैं और बड़ी संख्या में शामिल होकर एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। तेलंगाना सरकार ने गायक को नोटिस जारी कर हिदायत दी कि वह दिल-लुमिनाटी कॉन्सर्ट में शराब, ड्रग्स और हिंसा को बढ़ावा देने वाले गाने नहीं गा पाएंगे। दिलजीत को यह भी निर्देश दिया गया था कि वह कार्यक्रम के दौरान बच्चों को मंच पर नहीं लाएंगे।

कॉन्सर्ट दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को इसमें आने की अनुमति नहीं दी जा सकती। दिलजीत बुधवार को हैदराबाद पहुंचे थे और सोशल मीडिया पर अपने शहर के दौरे के वीडियो पोस्ट किए।

महिला एवं बाल कल्याण विभाग, विकलांग एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण विभाग के जिला कल्याण अधिकारी, रंगारेड्डी जिले ने 7 नवंबर को नोटिस जारी किया था। चंडीगढ़ के एक प्रोफेसर पंडितराव धरेनावर ने दोसांझ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने 26 और 27 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में लाइव शो का वीडियो पेश किया था। आरोप था कि दोसांझ शराब, ड्रग्स और हिंसा को बढ़ावा देने वाले गाने गा रहे थे।

नोटिस में कहा गया था हम आपके लाइव शो में गानों के माध्यम से शराब/ड्रग्स/हिंसा को बढ़ावा देने से रोकने के लिए यह नोटिस पहले ही जारी कर रहे हैं। नोटिस में कार्यक्रम के प्रबंधक और आयोजकों को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि साउंड लिमिट से अधिक न हो। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार वयस्कों को 140 डेसिबल से अधिक ध्वनि के दबाव के संपर्क में नहीं आना चाहिए। बच्चों के लिए यह स्तर 120 डेसिबल तक कम कर दिया गया है। इसलिए बच्चों को आपके लाइव शो के दौरान मंच पर नहीं लाया जाना चाहिए, जहां साउंड 120 डेसिबल से अधिक हो।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें