Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंबाला में चोरों के हौसले हुए बुलंद, लाखों रुपयों सहित कई कीमती सामान हुआ चोरी

November 18, 2024

अंबाला में चोरों के हौसले हुए बुलंद, लाखों रुपयों सहित कई कीमती सामान हुआ चोरी

Ambala Thieves Stolen : अंबाला में चोरो के हौसले इतने बुलंद है कि रात को ही घर के लोग अस्पताल में अपने परिजनों के पास गए थे। सुबह किसी ने उन्हें बताया कि उनके घर चोरी हो गई है। मौके पर पहुंचकर घर के मालिक ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पुलिस भी पहुंची और जांच में जुट गई।

सोम प्रकाश ने बताया कि बेटी के घर में लाखों रुपये की चोरी हुई है, उन्होंने बताया नगदी के साथ साथ जवेलरी, दो गैस सिलेंडर सहित कई कीमती सामान चोरी हुआ है जिसकी रिपोर्ट पुलिस में दे दी है। मौके के पुलिस फॉरेंसिक टीम के आई है जो जांच कर रही है। वही जांच अधिकारी ने मौके पर फिरेंसिक टीम को बुलाया और पुलिस जांच में जुट गई।

जांच अधिकारी ने बताया कि जिनका घर है उसमे एक महिला है जिसके माँ अंबाला सिटी हस्पताल में दाखिल है जिसके पास वो रात को अपना घर लॉक्ड कर गई थी जब सुबह आये तो देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा है जिसमे पता लगा कि घर में चोरी हुई है। उन्होंने बताया कि चोरी में कुछ गहने, दो सिलेंडर सहित कुछ कैश है। उन्होंने बताया कि वे सीसीटीवी भी देख रहे है लेकिन वे साफ नहीं है। उन्होंने बताया कि फॉरेन्सिक टीम भी देख रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें