Last Updated: September 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

Balwant Singh Rajoana को 3 घंटे की मिली पैरोल, लुधियाना में भाई के भोग में होंगे शामिल

November 19, 2024

Balwant Singh Rajoana को 3 घंटे की मिली पैरोल, लुधियाना में भाई के भोग में होंगे शामिल

Balwant Singh Rajoana Gets Parole : पूर्व सीएम बेअंत सिंह के हत्यारे बलवंत सिंह राजोआना को कल यानी बुधवार को तीन घंटे की पैरोल मिलेगी। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने उन्हें सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक की पैरोल दी है। यह पैरोल उन्हें अपने मृतक बड़े भाई कुलवंत सिंह के संस्कार में शामिल होने के लिए दी गई है। इस दौरान वे लुधियाना स्थित अपने गांव जाएंगे। इससे पहले 2021 में उन्हें अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक घंटे की पैरोल मिली थी।

बलवंत सिंह राजोआना के बड़े भाई कुलवंत सिंह का 4 नवंबर को निधन हो गया था। उनका निधन कनाडा में हुआ था। इसके बाद उनका संस्कार उनके पैतृक गांव में रखा गया है। यह कार्यक्रम लुधियाना के पास उनके पैतृक गांव रोजाना कलां में होगा। संस्कार में शामिल होने के लिए राजोआना ने याचिका दायर की थी जिसे पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने मंजूर कर लिया है।

हालांकि, इस दौरान वह कड़ी सुरक्षा में जाएंगे। इसके बाद वह वापस पटियाला जेल जाएंगे। कुलवंत सिंह कुछ समय पहले अपने बेटे से मिलने कनाडा गए थे। चौथी की शाम को उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उनकी मौत हो गई। राजोआना के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। अब उनके दो भतीजे और अन्य रिश्तेदार ही बचे हैं। आपको बता दें कि बलवंत सिंह राजोआना करीब 28 साल से जेल में बंद हैं। उन्हें फांसी की सजा सुनाई गई है। इसके खिलाफ उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें