Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, खड़े कैंटर से देसी शराब की 79 पेटियां बरामद, मामला दर्ज 

November 20, 2024

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, खड़े कैंटर से देसी शराब की 79 पेटियां बरामद, मामला दर्ज 

Himachal Pradesh : जिले की पुलिस नूरपूर ने सुबह शराब माफिया पर बड़ी कार्यवाही की है। आपको बता दें कि नूरपुर पुलिस द्बारा नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत आज सुबह पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

पुलिस की टीम ने थाना प्रभारी सुनील कुमार के नेतृत्व में गोलवां – न्यू बस्ती रोड़ के साथ लगते जंगल में एक खड़े कैंटर से 79 पेटी देसी शराब बरामद किये और मामला दर्ज किया है। मामले की पूरी जानकारी देते हुए SP नूरपुर अशोक रत्न ने बताया पुलिस टीम सुबह करीब 4 बजे क्षेत्र की गश्त पर थी।

इस दौरान पुलिस को एक कैंटर में शराब होने की जानकारी मिली। जिस पर पुलिस ने सूत्रों द्वारा बताए गई जगह पर पहुंची और जंगल में खड़े कैंटर की तलाशी ली। इस तलाशी के दौरान पुलिस के हाथ 79 पेटी देसी शराब लगी और वही गाड़ी का चालक मौके से फरार हो गया।

उन्होने बताया कि पुलिस ने शराब सहित गाड़ी को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होने कहा कि शराब का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें