Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Nana Patekar और Anil Kapoor के बीच हुई खास बातचीत, नाना ने की “Vanvaas” को-स्टार Utkarsh Sharma की तारीफ

November 20, 2024

Nana Patekar और Anil Kapoor के बीच हुई खास बातचीत, नाना ने की “Vanvaas” को-स्टार Utkarsh Sharma की तारीफ

Nana Patekar-Anil Kapoor : जी स्टूडियोज और अनिल शर्मा की आने वाली फिल्म वनवास एक भावनात्मक पारिवारिक कहानी है, जिसमें नाना पाटेकर, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ने दर्शकों में काफी उत्साह पैदा किया है, खास कर उसके दिल छू लेने वाले टीजर के बाद। पहला गाना यादों के झरोखों से रिलीज करके मेकर्स ने दर्शकों को खुशी से भर दिया है। अब जब दर्शक और ज्यादा की उम्मीद कर रहे हैं, नाना पाटेकर जल्द ही अनिल कपूर के साथ एक दिलचस्प बातचीत करते दिखेंगे, और इस पल में दोनों दिग्गज एक्टर एक साथ नजर आएंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zee Studios (@zeestudiosofficial)

जी हां, वनवास में अहम रोल निभाते नजर आने वाले नाना पाटेकर, अनिल कपूर एक पॉडकास्ट पर आने के लिए तैयार हैं। दोनों ही अपने क्षेत्र के दिग्गज हैं, इसलिए उन्हें साथ बातचीत करते देखना एक बेहतरीन अनुभव होगा। यह पॉडकास्ट जल्दी ही रिलीज़ किया जाएगा। बातचीत के दौरान के सामने आए एक क्लिप में हम नाना पाटेकर को अनिल कपूर से उत्कर्ष शर्मा को किसी फिल्म में कास्ट करने के लिए कहते देख सकते हैं और साथ ही उनकी टैलेंट की तारीफ करते हुए।

अनिल शर्मा की शानदार स्टोरी टेलिंग और मजबूत कास्ट के साथ, वनवास सिर्फ एक रेगुलर ड्रामा नहीं है, बल्कि ये एक गहरे भावनात्मक सफर को पेश करती है।अनिल शर्मा द्वारा निर्मित, निर्देशित और लिखित यह फिल्म ज़ी स्टूडियोज़ के तहत दुनिया भर में रिलीज़ के लिए तैयार है, जो दर्शकों को एक ऐसी कहानी में लेकर जाने वाली है, जहाँ हर फैसला पीढ़ियों पर असर डालता है। यह एक कमाल की फैमिली सागा है, जो 20 दिसंबर 2024 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें