Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Aligarh Accident News : यमुना एक्सप्रेसवे पर बस-ट्रक की टक्कर में 5 लोगों की मौत, 16 जख्मी

November 21, 2024

Aligarh Accident News : यमुना एक्सप्रेसवे पर बस-ट्रक की टक्कर में 5 लोगों की मौत, 16 जख्मी

Aligarh Accident News : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक निजी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गयी। जिससे इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 16 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। टप्पल थाने के प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल वर्मा ने बृहस्पतिवार को बताया कि 20/21 नवंबर की दरम्यानी रात करीब एक बजे दिल्ली से आजमगढ़ जा रही एक डबल डेकर बस की टप्पल क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक से टक्कर हो गयी। उन्होंने बताया कि इस भीषण हादसे में 21 यात्री गम्भीर रूप से घायल हो गये। उन्हें नजदीक में नोएडा के जेवर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान पारुल गिरि (26), हंसमुख (37), आरव (आठ माह) और दो अज्ञत लोगों की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में घायल 15 अन्य लोगों का जेवर के अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। वहीं एक अन्य घायल को उसके परिजन के कहने पर आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक घायल यात्री ने संवाददाताओं को बताया कि बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से पूर्वी उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जा रही थी। उसने बताया कि टक्कर मारने वाले ट्रक में कांच का सामान भरा हुआ था। पुलिस सूत्रों ने कहा कि मामले में कानूनी कारर्वाई शुरू कर दी गई है। घटना के कुछ देर बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर यातायात बहाल कर दिया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें