Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Maharashtra Election : महाराष्ट्र के बीड में विधानसभा चुनाव के दौरान तोड़फोड़ के आरोप में 40 लोगों पर मामला दर्ज

November 21, 2024

Maharashtra Election : महाराष्ट्र के बीड में विधानसभा चुनाव के दौरान तोड़फोड़ के आरोप में 40 लोगों पर मामला दर्ज

Maharashtra Election : महाराष्ट्र में बीड जिले के घाटनंदूर में तीन मतदान केंद्रों में तोड़फोड़ करने और कुछ ईवीएम को नुकसान पहुंचाने के आरोप में पुलिस ने करीब 40 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों द्वारा किए गए हमले में कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। आरोपी अपने साथ डंडे और धारदार हथियार लेकर आए थे। एक अधिकारी ने बताया कि परली विधानसभा क्षेत्र के घाटनंदूर में हुई घटना के लिए छत्रपति संभाजीनगर से लगभग 220 किलोमीटर दूर अंबाजोगाई ग्रामीण पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार को मतदान हुआ था। अधिकारी ने कहा, कन्हेरवाड़ी गांव में महा विकास आघाडी (एमवीए) के स्थानीय नेता माधव जाधव की पिटाई का एक वीडियो पहले वायरल हुआ था। इसके बाद 50 से 60 लोग डंडे और हथियारों के साथ आए तथा बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सोमेश्वर स्कूल, जिला परिषद (जेपी) स्कूल और लड़कियों के लिए एक अन्य जेपी स्कूल में स्थापित मतदान केंद्रों में तोड़फोड़ की। आरोपियों ने बूथों की सुरक्षा कर रहे कुछ पुलिसर्किमयों पर भी हमला किया, जिसमें वे घायल हो गए।

प्रशासन ने तुरंत उन मशीनों को बदल दिया
इन मतदान केंद्रों पर कुछ ईवीएम में तोड़फोड़ की गई लेकिन प्रशासन ने तुरंत उन मशीनों को बदल दिया ताकि मतदान बिना किसी बाधा के जारी रहे। अधिकारी ने बताया कि एक शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास, जानबूझकर चोट पहुंचाने, लोक सेवक के खिलाफ आपराधिक बल का प्रयोग करने आदि आरोप लगाए गए हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें