Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू में कश्मीरी पंडितों की 25 दुकानों पर चला जेडीए का बुलडोजर

November 22, 2024

जम्मू में कश्मीरी पंडितों की 25 दुकानों पर चला जेडीए का बुलडोजर

जम्मू: कश्मीरी पंडितों की 25 दुकानें जम्मू विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने बुलडोजर से ढहा दिए। इसमें कुछ दुकानें पक्की बनी थीं, कुछ कच्चे थड़े थे। विस्थापितों का आरोप है कि उन्हें जेडीए ने सामान समेटने तक का मौका तक नहीं दिया। वीरवार से इस पर सियासत शुरू हो गई है। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कश्मीरी पंडितों पर हुई कार्रवाई को लेकर सबसे पहले सरकार पर निशाना साधा। इसके बाद भाजपा और अपनी पार्टी ने उमर सरकार को निशाना बनाया है। जहां पर दुकानें ढहाईं गई, वहां दुकानदार सुबह से ही इकट्ठा थे। उनकी बातों में आक्रोश था और वे बार-बार बस यही बात कह रहे थे कि उन्हें समय दिया जाना चाहिए था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें