
नागपुर। केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन के लिए शनिवार को महायुति को बधाई दी और कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास को प्राथमिकता दी है। निर्वाचन आयोग के दो बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, महायुति 288 विधानसभा सीट में से 210 से अधिक सीट पर आगे है, जबकि भाजपा खुद 120 से अधिक सीट पर बढ़त बनाए हुए है।
गडकरी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘विधानसभा चुनाव में भाजपा-महायुति गठबंधन की ऐतिहासिक जीत के लिए महाराष्ट्र के लोगों को हाíदक बधाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में, भाजपा-महायुति ने लगातार विकास को प्राथमिकता दी है और महाराष्ट्र की समग्र प्रगति एवं आकांक्षाओं के लिए प्रतिबद्ध है।’’
मेष: दिन शुभ रहेगा...