Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

दूध के कैंटर व ट्रक की आमने-सामने हुई टक्कर, दो लोगों की मौत

November 24, 2024

दूध के कैंटर व ट्रक की आमने-सामने हुई टक्कर, दो लोगों की मौत

रोहतक : नैशनल हाइवे नंबर 9 पर चुलियाना मोड़ के पास ट्रक व दूध के कैंटर की आमने सामने भीषण टक्कर होने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनो वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए और हाईड्रा की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने दोनो मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया। मृतकों की पहचान ट्रक चालक भिवानी निवासी अमित और कैंटर चालक राजस्थान निवासी नंदू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार गांव कालौद जिला भिवानी निवासी राजेश ने बताया कि वह ट्रक चालक गांव सरल निवासी अमित के साथ टावर के पाइप सिंकदराबाद से लेकर नोंख राजस्थान के लिए जा रहे थे और शनिवार अलसुबह जैसे ही नेशनल हाइवे नंबर नौ पर गांव चुलियाना मोड के पास पहुंचे तभी सामने एक दूध के कैंटर चालक ने बड़ी तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाते हुए आया और डिवाइडर के ऊपर से उतर कर रांग साइड में आकर ट्रक में सीधी टक्कर मारी।

हादसा इतना भीषण था कि दोनो वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। इसी बीच सूचना मिलने पर सांपला पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने हाईड्रा की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को अलग कर चालकों के शवों को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया। सूचना मिलने पर ट्रक चालक के परिजन भी पीजीआई पहुंचे और इस बारे में पता किया। राजेश ने पुलिस को बताया कि मृतक अमित अविवाहित था और वह ट्रक पर बतौर चालक की नौकरी करता था। पुलिस ने इस संबंध में राजेश की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें