Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुझे अंबाला छावनी में करवाए गए विकास कार्यो पर पूरा भरोसा था, तभी जनता ने तीसरी बार जताया : Anil Vij

November 24, 2024

मुझे अंबाला छावनी में करवाए गए विकास कार्यो पर पूरा भरोसा था, तभी जनता ने तीसरी बार जताया : Anil Vij

अंबाला शहर: हरियाणा के ऊर्जा परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि मैंने अंबाला छावनी में कराए गए विकास के मुद्दे पर विधानसभा चुनाव लड़ा और चुनाव प्रचार के दौरान किसी सभा, मीटिंग व भाषण में मैंने कोई राष्ट्रीय या प्रदेशस्तरीय मुद्दा नहीं उठाया और मैंने चुनाव प्रचार में हर जगह विकास की बात कही है। विज ने कहा कि मैं देखना चाहता था कि मेरी विधानसभा में काम करने की कितनी कद्र है। मैंने चुनाव में कोई राष्ट्रीय नेता नहीं बुलाया, जबकि कई स्थानों पर राष्ट्रीय नेता चुनाव प्रचार के लिए तीन-तीन बार आए। इस बार नीतिगत तरीके से मैंने चुनाव लड़ा व चुनाव में स्थानीय मुद्दों को ही घोषणापत्र में उठाया। मुङो अंबाला छावनी में करवाए गए विकास कार्यो पर पूरा भरोसा था और मैंने कभी भी जाति-पाति की राजनीति नहीं की जबकि उनके विरोधी यह कर रहे थे।

कैबिनेट मंत्री अनिल विज देर शाम एक कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैनें पहले सोच लिया था कि मैं जो दिन-रात काम करने के लिए मर रहा हूं मैं देखू कि मेरे मरने की यह शहर कीमत पाता है या नहीं। हो सकता है कि इस चुनाव में इस वजह से मैं हार भी जाता, लेकिन यह जानना बहुत जरूरी था। मैंने कोरे काम के सिर पर चुनाव लड़ा, एक पेड वकज्र तक मेरे पास नहीं था। सारे हिंदुस्तान में मैं चैलेंज करके कह सकता हूं कि ऐसा चुनाव कहीं नहीं लड़ा गया होगा और मैनें बहुत आराम से योजनाबद्ध तरीके से चुनाव लड़ा। पहले होता था कि कुछ गिने-चुने हाथों में कमान चली जाती थी और काम बिखर जाता था। इस बार मैनें चुनाव से पहले छावनी में 14 जोन बनाए थे और सभी जोन प्रधान अपने-अपने जोन के प्रति जवाबदेह है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें