Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में ट्राला चालक की लापरवाही के चलते बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत दूसरा घायल, मंडी से घर वापसी के दौरान हादसा

November 24, 2024

हरियाणा में ट्राला चालक की लापरवाही के चलते बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत दूसरा घायल,  मंडी से घर वापसी के दौरान हादसा

हरियाणा के रोहतक में एक ट्रॉले ने 2 युवकों को टक्कर मार दी। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं दूसरे की मौत हो गई। हादसा बैरी रोड पर शिव मंदिर भूटिया माइनर बालंद के पास हुआ था। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों में से एक की मौत हो गई।

मृतक की पहचान गांव दूबलधन निवासी 20 वर्षीय प्रवीण पुत्र जयपाल के रूप में हुई है। जोकि गांव चूलियाना में अपनी बुआ के बेटे कृष्णा के साथ रहता था। कृष्णा ने शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि प्रवीण अपने पड़ोसी विजय के साथ बाइक पर सवार था। इसी बीच सामने से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रॉले ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसने प्रवीण की मौत हो गई।

हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से ट्रॉले को लेकर फरार हो गया। लेकिन राहगीरों ने एंबुलेंस की सहायता से प्रवीण ओर विजय को अस्पताल पहुंचाया। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस को सूचना देते हुए कृष्णा ने बताया कि प्रवीण रोहतक अनाजमंडी में धान के पैसे लेने गया था।

तभी शनिवार शाम को उसे सोचना मिली कि किसी ट्रॉले ने प्रवीण की बाइक को टक्कर मार दी है। जब वह दोनों गांव दूबलधन माजरा जा रहे थे। ट्रॉले चालक ने लापरवाही के चलते उसके भाई को टक्कर मार दी। हालांकि पुलिस ने बयान दर्ज ट्रॉले चालक की खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शव को पुलिस ने शवगृह में रखवाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें