Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

बड़ा हादसाः 50 यात्रियों से भरी टूरिस्ट बस पलटी, एक की मौत दर्जनों घायल, मची चीख-पुकार

November 24, 2024

बड़ा हादसाः 50 यात्रियों से भरी टूरिस्ट बस पलटी, एक की मौत दर्जनों घायल, मची चीख-पुकार

कौशांबी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज बाजार में शनिवार रात्रि लगभग 11:00 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित टूरिस्ट बस डिवाइडर में चढ़कर पलट गई है सड़क के किनारे खड़ा विक्रम भी क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे के बाद बस के अंदर चीख पुकार मच गई है। सूचना मिलते ही मौके पर सैकड़ों स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई है मामले की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस फोर्स पहुंची है और ग्रामीणों की मदद से बचाव के कार्य में लगी है। जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पांच एंबुलेंस पहुंची है जेसीबी मशीन लगाकर टूरिस्ट बस को सीधा कराया गया है और घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है कुछ यात्रियों को दूसरी बस से दिल्ली भेज दिया गया।

बताया जाता है कि टूरिस्ट बस 50 यात्रियों को लेकर तमिलनाडु से दिल्ली जा रही थी जैसे ही डबल डेकर टूरिस्ट बस मूरतगंज तिराहे के पास पहुंची तेज गति होने से बस चालक अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर पर चढ़ गया। जिससे तेज रफ्तार टूरिस्ट बस बीच सड़क पर पलट गई है। बस पलटते ही सड़क पर अफरा तफरी मच गई और सड़क के दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लग गया बस पलटने की तेज आवाज सुनकर कस्बे के लोग घर के भीतर से बाहर निकल आए मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने थाना पुलिस और एम्बुलेंस को दी है मौके पर जेसीबी मशीन बुलाकर पुलिस ने बस को सीधा कराया है और बस में घायल दर्जनों यात्रियों को एंबुलेंस के जरिए विभिन्न अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया है। घटनास्थल पर कोहराम मचा हुआ है। जिसके शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें