Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

30 नवंबर को Zee Cinema पर होगा फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ का World Television Premiere

November 25, 2024

30 नवंबर को Zee Cinema पर होगा फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ का World Television Premiere

World Television Premiere : अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी वाली फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ का वल्र्ड टेलीविजन प्रीमियर जी सिनेमा पर 30 नवंबर को होगा। ज़ी सिनेमा इस शनिवार, 30 नवंबर, रात 8 बजे फिल्म‘औरों में कहां दम था’लेकर आ रहा है। इस फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया है, जिनकी ‘बेबी‘,‘एम.एस. धोनी’ और ‘स्पेशल 26’ जैसी फिल्मों ने दर्शकों का दिल जीता है। इस फिल्म में अजय देवगन,तब्बू शांतनु माहेश्वरी, सई मांजरेकर और जिमी शेरगिल जैसे सितारे हैं।

अजय देवगन ने कहा, यह फिल्म उन चीज़ों को साथ लाती है, जिन्हें पर्दे पर निभाने का मुङो हमेशा मज़ा आता है.गहराई, एक्शन और ढेर सारे इमोशंस।कृष्णा ऐसा किरदार है, जिसे हालात, प्यार और खोने के दर्द ने गढ़ा है। मैं हमेशा मानता हूं सबसे मुश्किल लड़ाइयां ही हमें हमारी असली ताकत दिखाती हैं। यह कहानी हर उस इंसान से जुड़ती है, जिसने कभी अपनी ज़¨दगी में किसी जरूरी चीज़ के लिए लड़ाई लड़ी हो।‘औरों में कहां दम था’में नीरज और तब्बू के साथ काम करना मेरे लिए बेहद शानदार अनुभव था। अब मैं बस इंतजार कर रहा हूं कि इसे दर्शक अपने घरों में आराम से देखें और महसूस करें।

तब्बू ने कहा, अजय और मैंने साथ में कई यादगार फिल्मों में काम किया है। यह फिल्म उन दर्शकों के लिए खास होगी, जिन्होंने हमेशा हमारी जोड़ी को पसंद किया है। नीरज का डायरेक्शन कमाल का है। उन्होंने हम सब से हमारा बेस्ट निकलवाया। वसुंधरा ऐसा किरदार है, जो मेरे दिल के बहुत करीब है। वो मजबूत है, लेकिन उसके जज़्बात ही उसकी ज़¨दगी के फैसलों को तय करते हैं। मुङो यकीन है कि दर्शक इस किरदार और हमारी मेहनत को जरूर महसूस करेंगे। मुझे उम्मीद है दर्शक इस शनिवार ज़ी सिनेमा पर उन जज्बातों को महसूस करेंगे जो हमने इस फिल्म के जरिए सामने लाने की कोशिश की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें